परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के खैरवां के रहने वाला बदमाश योगेन्द्र महतो उर्फ मास्टर विक्रम को नालंदा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की सूचना उसके गांव पहुंचने पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार नालंदा पुलिस ने हरनौत में पिछले दिनों एक हुई डकैती की घटना का उद्भेदन करते हुए कांड में शामिल इस बदमाश को गिरफ्तार किया है।
नालंदा पुलिस द्वारा योगेन्द्र को गिरियक से लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किए जाने की सूचना मिली है। गांव में उसकी गिरफ्तारी की खबर मिलने पर लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। बताया जाता है कि सीवान, सारण, गोपालगंज, पटना, गया, भागलपुर पुलिस को भी कई मामले में उसकी तलाश है। ग्रामीणों ने बताया कि उसके माता-पिता के निधन के बाद योगेन्द्र ने बहुत पहले से हीं गांव आना-जाना छोड़ दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…