भगवानपुर हाट: ड्यूटी पर तैनात नेवी के अधिकारी की करंट लगने से मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के सोंधानी निवासी वैद्यनाथ सिंह के पुत्र शुभम कुमार की गुरुवार की रात विशाखापट्टनम में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। वह ड्यूटी अवधि में जहाज के रडार पर तैनात थे। तभी शार्ट सर्किट से करंट लग गई और गुरुवार की मध्य रात्रि उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। वहीं शुभम की मौत से ग्रामीण प्रशांत कुमार सिंह, प्रभात कुमार सिंह उर्फ चंदन सिंह, मनिंद्र सिंह, अनिल सिंह आदि पहुंच शुभम के बड़े पापा परशुराम सिंह, भृगुनाथ सिंह सहित अन्य स्वजनों को सांत्वना दे रहे थे।

शुभम के चचेरा भाई ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि शुभम दिल्ली से एनआइटी कर नेवी में अभियंता के पद पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि शुभम की मां नीरज देवी, पिता वैद्यनाथ सिंह दिल्ली में रहते हैं। उसकी छोटी बहन सिब्बू दिल्ली स्थित गंगा राम कालेज में मेडिकल की पढ़ाई करती है, वहीं एक छोटा भाई भी दिल्ली में रहकर पढ़ता है। शुभम की नेवी में 2019 में नौकरी हुई थी। उन्होंने बताया कि शुभम का पार्थिव शरीर शनिवार को करीब तीन बजे पटना आने की संभावना है, वहां से उनका पार्थिव शरीर शाम तक सोंधानी गांव लाया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026