परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर-महाराजगंज पथ पर गुरुवार की संध्या विमल चौक के पास सड़क पर टेंपो पलट गया. भगवानपुर से महाराजगंज की तरफ जाने के क्रम में तीखा मोड़ आने पर अनियंत्रित होकर टेंपो पलटी. जिसमें एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घायल वृद्ध थाना क्षेत्र के बनपुरा गांव के प्रभुनाथ तिवारी को स्थानीय लोगों की सहायता से भगवानपुर हाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एंबुलेंस से इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा गया. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया.
घायल वृद्ध को गोरखपुर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई. इधर घटना के बाद पुलिस ने टेंपू को जब्त कर थाना ले गई. घायल वृद्ध व्यक्ति का एक पैर व कान कट गया था. जिससे शरीर से अधिक मात्रा में खून घटना स्थल पर गिर गया था. वृद्ध के मौत की खबर मिलते ही पत्नी राम सुनरी देवी बेसुध हो कर रोने लगी. मृतक के एक पुत्र सुरेंद्र तिवारी हैं, जो पिता के साथ इलाज के लिए सीवान गए है. पुलिस ने बताया कि कोई लिखित शिकायत अभी नहीं मिला है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…