भगवानपुर हाट: चौथे दिन मिला मोरा से गायब हुआ दस वर्षीय बच्चा बड़हरिया से मिलने से परिजनों में खुशी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना के मोरा खास गांव से गायब हुए दस वर्षीय बच्चे के सकुशल मिल जाने से परिजनों में खुशी है। बच्चे के गायब होने को लेकर अखबारों में मंगलवार को प्रमुखता से खबर छपी थी। यह बालक विनय कुमार सिंह का दस वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार बताया जा रहा है। खबर छपने के हीं दिन वह बड़हरिया थाना के पुरैना से एक पेट्रोल पंप के पास से बरामद हुआ। बच्चे को खोज रहे उसके पिता को यह जानकारी मिली कि वह पुरैना में एक हाथी वाले के पास है।

इसकी सूचना मिलने पर उन्होंने वहां पहुंचकर बच्चे की पहचान कर घर ले आए। बच्चे के सकुशल घर आ जाने से परिजनों में खुशी है। परिजनों के अनुसार बच्चा डर और सदमे से अभी कुछ बता नहीं पा रहा है कि वह वहां कैसे पहुंचा? हालांकि परिजनों व पड़ोसियों का कहना है कि वह थोड़ा मंद बुद्धि का है। वह किसी के साथ जाने को राजी हो जाता है। इसी के चलते वह परिचित महावत नसरुद्दीन के साथ हाथी पर बसन्तपुर मेला में चला गया और वहां से वह हाथी वाले के साथ पुरैना पहुंच गया। परिजन उससे पूछताछ कर रहे हैं लेकिन अभी वह कुछ नहीं बता पा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024