भगवानपुर हाट: विवादित पेड़ काटने के विवाद में हुई चाकूबाजी में एक व्यक्ति घायल, रेफर

0
chaku

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के महम्मदा पंचायत के बंकाजुआ मठिया गांव में मंगलवार को विवादित पेड़ की खरीद-बिक्री करने व पेड़ काटने से मना करने पर हुई चाकूबाजी में एक व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल काे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सक द्वारा बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान बंकाजुआ मठिया निवासी रवींद्र पांडेय के रूप में हुई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

घायल के पुत्र सोनू पांडेय ने बताया कि एक पेड़ पर उनके पड़ोसी से विवाद चल रहा है। इस क्रम में उनके द्वारा पड़ोसी द्वारा उस विवादित पेड़ को सहसरांव निवासी राजकिशोर पांडेय से बेच दिया गया था। राजकिशोर पांडेय उस पेड़ को कटवा रहे थे। जब मेरे पिता पेड़ काटने से मना किए तो राजकिशोर पांडेय द्वारा उन पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि राजकिशोर पांडेय पल्स पोलियो में कुरियर का काम करते हैं। उनका कार्यक्षेत्र भी महम्मदा पंचायत ही है। समाचार प्रेषण तक घटना की सूचना पुलिस को नहीं थी।