परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन कर दो दुकानदारों को दुकान खोलना महंगा पड़ा. रविवार की रात्रि में मघरी बाजार पर दो दुकानदार अपनी दुकान खोलकर अपनी दुकान चला रहे थे. तभी सीओ युगेश दास पुलिस बल के साथ कोरोना गाइडलाइंस को पालन कराने के लिए प्रचार प्रसार के लिए क्षेत्र में घूम रहे थे. इसी क्रम में उन्होंने ने दोनों के दुकान पर लोगों की लगी भीड़ को देख अपनी वाहन को रोक दिया.
प्रशासन की वाहन को रोकते देख लोग फरार हो गए. सीओ ने बताया कि सुभाष सिंह का एसके मोबाइल दुकान व उमेश कुमार सिंह के जेनेरल स्टोर की दुकान को लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में लॉकडाउन लगने के दिन तक के लिए सील कर दिया. उन्होंने ने हिदायत दिया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उनके साथ थानाध्यक्ष पंकज कुमार भी रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…