परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के गर्भवती महिला, धात्री महिला एवं छोटे बच्चों को लू से बचाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. विजय कुमार ने सीडीपीओ को ओआरएस और पैरासिटमोल टेबलेट उपलब्ध कराया। उन्होंने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए आइसीडीएस निर्देशालय पटना के पत्र के आलोक में भीषण लू और गर्मी से बचाव के लिए दवा उपलब्ध कराया गया है।
उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल में भीषण गर्मी और लू चलने के कारण जन जीवन प्रभावित हो रहा है जिससे पेजल संबंधी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसमें छोटे बच्चे, गर्भवती महिला, धात्री महिलाओं को घर से बाहर निकलने पर लू का ज्यादा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि प्रति सेविका 10 ओआरएस एवं एक पैरासिटामोल सिरप के हिसाब से उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने लोगो से अपील की कि गर्मी में अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। यदि जरूरत हो तब भी घर से बाहर पूरा बदन को ढक कर ही निकलें।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…