भगवानपुर हाट: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे को लेकर नहीं सचेत हो रहे लोग

बेखौफ होकर बाजारों में घूमते देखे जा रहे हैं लोग

परवेज अख्तर/सिवान: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे को लेकर लोग सचेत नजर नहीं आ रहे हैं। इसके खतरे से लोग बेखौफ दिख रहे हैं। इसे लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का बाजारों व अन्य स्थानों पर पालन नहीं हो रहा है। बाजारों में लग रही भीड़ में कोई मास्क पहने नजर नहीं आता है और न सोशल डिस्टेंसिग का पालन होता हीं नजर आता है। प्रशासन द्वारा पूर्व में कोरोना के खतरे को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। लेकिन नए वैरिएंट ओमिक्रोन के खतरे को लेकर सजगता नहीं देखी जा रही है। इसे लेकर लोगों में जागरूकता नहीं आ रही है।

देश के विभिन्न राज्यों में इसके बढ़ते खतरे को सामने देखने के बावजूद लोग सचेत नहीं हो रहे हैं। बाजारों में दुकानदार सरकार के नए गाइडलाइन का पालन करते नजर नहीं रहे हैं। किसी भी दुकान में न तो कोई मास्क पहना देखा जा रहा है और न सोशल डिस्टेंसिग का पालन हो रहा है और न सैनेटाइजर हीं देखा जा रहा है। प्रशासन द्वारा इसे लेकर फिलहाल कोई कार्यक्रम भी नहीं निर्धारित किया गया है। हालांकि इससे निपटने के लिए डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट किया गया है। इसे लेकर भगवानपुर सीएचसी में अलग वार्ड बनाया गया है और अन्य आवश्यक तैयारियां की गईं हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026