भगवानपुर हाट: सीएसपी लूट कांड में शामिल तीन बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • लूट में उपयोग किए गए पिस्टल तथा बाइक सहित नकद बरामद
  • पुलिस तत्काल कुछ भी बताने से कर रही इन्कार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मोरा गांव से 18 अप्रैल को उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी लूट कांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को सीएसपी लूट के लिए उपयोग किए गए पिस्टल, बाइक व कुछ नकद रुपये के साथ की गिरफ्तार किया है। इस मामले में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार द्वारा कुछ भी बताने से इन्कार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शनिवार को मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। गिरफ्तार बदमाशों में सारण के सहाजितपुर थाना क्षेत्र, जनता बाजार थाना क्षेत्र तथा बनियापुर थाना क्षेत्र के बदमाश बनाए जा रहे हैं। इस घटना के उद्भेदन के बाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

ज्ञात हो कि 19 अप्रैल की दोपहर एक बाइक पर सवार दो बदमाश मोरा गांव स्थित सीएसपी पहुंच आधार कार्ड से रुपया निकासी की बात कर्मी मुकुल कुमार से कही। कर्मी द्वारा रुपया नहीं होने बात कहकर रुपये देने से इन्कार कर दिया गया था। इसके बाद सीएसपी के अंदर घुसे एक बदमाश ने पिस्टल कर्मी मुकुल कुमार पर पिस्तौल तान गोली मार देने की धमकी दी। इसके भय से कर्मी द्वारा काउंटर में रखे 46 हजार रुपये उसे दे दिया गया। उसके बाद बदमाश रुपये लेकर वहां से फरार हो गए। सीएसपी कर्मी द्वारा घटना की सूचना थाने को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंची जगह-जगह लगे सीसी फुटेज को खंगाला। इस मामले में कर्मी मुकुल कुमार ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026