परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के माघर पांडेयपुर मोड़ के समीप एनएच 227 पर बदमाशों ने 10 जनवरी की रात चालक को गोली मारी कर स्कार्पियो लूट ली थी। घायल चालक को इलाज के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था।
इस मामेले में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस बदमाशों की पहचान एवं गाड़ी बरामदगी को लेकर पुलिस सिवान, छपरा व गोपालगंज जिले के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले के उद्भेदन में जुटी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…