परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के दो गांवों में सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर 15 लीटर शराब बरामद किया है. चोरमा गांव में सोमवार की शाम एएसआई सुजीत पासवान ने छापेमारी कर भीम नट के यहां से पांच लीटर शराब बरामद किया. मौके से धंधेबाज फरार हो गया.
वहीं माघर में रोड के किनारे पुल के पास से दस लीटर शराब बरामद हुआ. धंधेबाज उसी गांव का मिथिलेश कुमार झोला में रखकर शराब बेंच रहा था. उसके पास से दस लीटर शराब बरामद हुआ. मौके से वह फरार हो गया. इन मामलों में थाने में दोनों धंधेबाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस धंधेबाजों को पकड़ने में जुट गई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…