परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मिरजुमला स्थित राइस मिल में मजदूरी कर रहे रामप्रवेश पासवान का मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने मोबाइल के साथ पकड़ लिया. पकड़े गए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलने पर रविवार की रात्रि में एएसआई रामविलास राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा पकड़े गए चोर लहलादपुर निवासी इरफान खान को मोबाइल के साथ थाने लाए.
सोमवार को गिरफ्तार चोर के खिलाफ रामप्रवेश पासवान के आवेदन पर मोबाइल चोरी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा दिया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…