भगवानपुर हाट: जनसंवाद कार्यक्रम की तैयारी पूरी, बीडीओ ने लिया तैयारी का जायजा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के महम्मदा एवं विलासपुर पंचायत में बुधवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। इस कार्यक्रम के तहत डीएम मुकुल कुमार गुप्ता द्वारा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया जाएगा। वहीं डीएम के आने की सूचना पर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने के लिए प्रशासनिक स्तर एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। वहीं महम्मदा एवं विलासपुर पंचायत भवन की साफ-सफाई समेत अन्य तैयारी पूरी कर ली गई है।

इस क्रम में बीडीओ डा. कुंदन ने महम्मदा पंचायत भवन एवं बिलासपुर पंचायत सरकार भवन का मंगलवार को तैयारी का जायजा लिया एवं कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए। बीडीओ ने बताया कि जनसंवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी के अलावा अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि महम्मदा में पूर्वाह्न 10.30 बजे एवं बिलासपुर में अपराह्न 1.30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले जनता को बैठने व पेयजल की व्यवस्था किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग, जीविका, प्रधानमंत्री आवास योजना, आंगनबाड़ी, स्वच्छ भारत योजना, मनरेगा का अलग-अलग स्टाल लगाया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026