Categories: Siwan News

भगवानपुर हाट: अवैध नर्सिंग होम पर हुई छापेमारी, मचा हड़कंप

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट जिलाधिकारी और सिविल सर्जन के संयुक्त निर्देश पर शनिवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. प्रमेंद्र कुमार सिंह ने पांच सदस्यीय टीम के साथ प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के चिकित्सकों के क्लीनिक पर छापेमारी की। जांच टीम प्रखंड मुख्यालय सहित चांदनी चौक, गुरुदेव मोड़, विमल चौक, मोरा बाजार तथा बिठुना सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में चल रहे अवैध नर्सिंग होम पर छापेमारी की। डा. प्रमेंद्र ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय के न्यू बेबी केयर सेंटर, चक्रवृद्धि स्थित परशुराम चिकित्सालय, संध्या सेवा सदन, मोरा बाजार स्थित डा. पप्पू एवं वैष्णव सेवा सदन के अलावा अन्य नर्सिंग होम तथा क्लिनिक में छापेमारी की गई।

बताया कि प्रखंड मुख्यालय के दो एवं मोरा बाजार के एक चिकित्सक के विरुद्ध जिलाधिकारी एवं सीएस के निर्देशानुसार प्राथमिकी की जाएगी, क्योंकि यह तीनों नर्सिंग होम अवैध तरीके से संचालित हो रहे हैं। छापेमारी से फर्जी चिकित्सकों में हड़कंप मचा हुआ है। छापेमारी की सूचना मिलते ही अन्य चिकित्सक अपना क्लिनिक बंद कर फरार हो गए। छापेमारी टीम में डा. प्रमेंद्र कुमार सिंह के अलावा डा. कुमार प्रमोद, डा. जितेंद्र कुमार सिंह, प्रधान सहायक अंबुज कुमार, एसआइ अनिल कुमार दलबल के साथ शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024