भगवानपुर हाट: हथियार के बल पर सीएसपी से चालीस हजार रुपये की लूट

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट मुख्यालय के चांदी चौक स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी केंद्र से गुरुवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने सीएसपी संचालक को हथियार का भय दिखा 40 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। इस घटना के बाद दहशत का माहौल कायम हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा मामले की जांच में जुट गई। बताया जाता है कि उत्तर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के महम्मदपुर सीएसपी केंद्र से बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार का भय दिखा 40 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। इस मामले में सीएसपी संचालिका रूबी देवी ने अज्ञात के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि रूबी देवी उत्तर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक रामपुर शाखा के सीएसपी मुख्यालय स्थित चांदनी चौक पर महम्मदपुर शाखा के नाम से संचालित करती है। वह गुरुवार को काउंटर पर एक महिला ग्राहक पिपरहिया निवासी गीता देवी से लेनदेन कर रही थी।

इसी समय वर्षा हो रही थी। तभी लाल रंग की अपाची पर दो बदमाश सीएसपी केंद्र पहुंचे और दो हजार के 22 नोट सीएसपी संचालिका को देकर अन्य नोट बदलने को कहने लगे। जबतक संचालिका रूबी देवी कुछ कह पाती तभी काला शर्ट पहने एक बदमाश जिसकी उम्र करीब 25 की होगी, ने हथियार दिखाकर काउंटर में रखे 40 हजार रुपये नकद और अपने द्वारा दिए गए दो हजार रुपये के 20 नोट को भी लूटकर वर्षा का लाभ लेते हुए पूरब दिशा की ओर बाजार की तरफ भाग गए। जिस समय बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया उस वक्त आसपास के दर्जनों दुकानों पर लोग वर्षा से बचने के लिए छुपे हुए थे। सीएसपी संचालिका बाहर निकल कर शोर मचाना शुरू किया। जब तक लोग कुछ समझ पाते बदमाश फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही एसआइ रवि कुमार एवं एएसआइ शैलेश कुमार सिंह स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा संचालिका से पूछताछ की एवं घटना के उद्भेदन के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। इस मामले संचालिका ने अज्ञात के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी कराई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026