परवेज अख्तर/सिवान: मलमलिया चौक पर बुधवार की अहले सुबह में एक स्कार्पियो और ब्रेजा कार के आमने सामने टक्कर हो गई. शुक्र रहा कि इस टक्कर में कोई हताहत नहीं हुआ. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्कार्पियो गाड़ी मशरख की तरफ से सीवान की तरफ तेज रफ्तार में जा रही थी, तभी स्कार्पियो के चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर सीवान की तरफ से पटना जा रही ब्रे जा कार में टक्कर मार दिया. जिससे दोनों वाहनों का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किन्नरों से भड़ी स्कार्पियों के टक्कर मारने से कुछ समय के लिए मलमलिया चौक पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया.
लेकिन गनीमत रहा कि किसी भी गाड़ी में सवार किसी व्यक्ति को कोई खरोंच नहीं आयी. वही गश्ती में गए एसआई जयराम सिंह ने मौके पर पहुंच वाहनों को जब्त कर थाने लाया. दोनों गाड़ी के संबंध में बताया जा रहा है कि स्कार्पियों गोपालगंज और ब्रेज़ा कार सीवान जिले के बड़हरिया की बताई जा रही है. खबर प्रेषित होने तक किसी भी वाहन के मालिक के द्वारा पुलिस को कोई आवेदन नहीं दिया गया है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि दोनों गाड़ियों में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…