भगवानपुर हाट: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का एसडीओ ने की समीक्षा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में बुधवार को एसडीओ रोचना माद्री ने बीएलओ के साथ बैठक कर संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। इस दौरान मतदाता बनने का अर्हता रखने वाली महिलाओं का नाम मतदाता सूची में हर हालत में जोड़ने का निर्देश सभी बीएलओ को दिया। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला एवं युवा मतदाता का नाम मतदाता सूची में अवश्य जोड़ा जाए।

उन्होंने कहा कि शादी कर ससुराल आई नई दुल्हन जिनकी आयु 18 पूरी हो कर ली हैं तो उनका नाम प्रपत्र छह के माध्यम से मतदाता सूची में अवश्य भरा जाए। उन्होंने मृत मतदाताओं के नाम तथा दूसरे जगह रहने वाले मतदाताओं की भी पहचान कर प्रपत्र सात के तहत मतदाता सूची से नाम हटाने तथा नाम सुधार कराने के लिए प्रपत्र 8 के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही दिव्यांग मतदाताओं की पहचान कर गरुड़ एप के माध्यम से करने तथा 80 एवं 100 आयु पार करने वाले मतदाता का भी पहचान करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर बीडीओ डा. कुंदन, बीपीआरओ परवीन भास्कर आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026