भगवानपुर हाट: डीएम को पत्र भेज नल जल आपूर्ति की लगाई गुहार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के कौड़िया पंचायत वार्ड संख्या 12 की महिला वार्ड सदस्य मीना देवी ने बुधवार को जिलाधिकारी को रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेज कर वार्ड क्षेत्र में नल जल आपूर्ति कराने के लिए गुहार लगाई है। वार्ड सदस्य ने आवेदन में कहा है कि कई बार स्थानीय ग्रामीणों ने अधिकारियों को नियमित नल से जल आपूर्ति कराने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन इस मामले में अधिकारी मौन बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में तत्कालीन डीएम की जनता दरबार में भी ग्रामीणों द्वारा आवेदन देकर जलापूर्ति चालू कराने की मांग की गई थी।

वार्ड सदस्य ने कहा कि घटिया कार्य किए जाने के कारण- जगह जगह पाइप से रिसाव हो रहा है। परिणाम स्वरूप पानी सड़क पर बह रहा है। इस संबंध में एक बार प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी से मिल कर इस समस्या का निदान निकालने की गुहार लगाई गई थी, लेकिन समस्या जस का तस बना हुआ है। उन्होंने मानक के विपरीत काम कराने का भी आरोप लगाया है। बताया कि एक माह से वार्ड क्षेत्र के आधे हिस्से में जलापूर्ति व्यवस्था बंद है। नल जल के मरम्मत में लगे संवेदक का कहना है कि विभाग द्वारा समय से राशि नहीं दी जा रही है। इस कारण समस्या उत्पन्न हो रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026