परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट पुलिस कप्तान शैलेश कुमार सिन्हा ने शनिवार को भगवानपुर थाने का गहन निरीक्षण किया. एसपी के आगमन को लेकर थाने की पुलिस सुबह से हीं अलर्ट थी. इसे लेकर थाने की साफ-सफाई कराई गई थी. शाम को एसपी ने थाने पहुंचकर गहन जांच की. उन्होंने लंबित कांडों की एक एक कर जांच की. इसके त्वरित निष्पादन करने का आदेश दिया.
उन्होंने एक से दस नंबर तक पंजी की जांच, गुंडा पंजी, अभियुक्तों की गिफ्तारी, थाना दैनिकी व अन्य अभिलेखों की जांच की. उन्होंने मालखाना, हाजत, थाना भवन का निरीक्षण किया. मौके पर एसडीपीओ पोलस्त कुमार, थानाध्क्ष पंकज कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…