परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के ब्रह्मस्थान पंचायत के नया प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मस्थान पश्चिम टोला में विद्यालय खोलने तथा बंद किए जाने का समय सारणी अधिकारी अर्थात अपर मुख्य सचिव शिक्षा के के पाठक के अनुसार नहीं बल्कि शिक्षकों की इच्छा पर निर्भर है। परिणाम स्वरूप प्रखंड के कई विद्यालय प्रधानाध्यापको एवं शिक्षकों के सुविधा के अनुसार संचालित होते हैं। इसी में नया प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मस्थान पश्चिम टोला में गुरुवार को दोपहर एक बजे ही ताला बंद कर बच्चों को छुट्टी दे शिक्षक विद्यालय से नदारत हो गए थे।
ग्रामीणों ने बताया कि इस विद्यालय में दो शिक्षकों की तैनाती है। यह विद्यालय चंवर में सुनसान जगह पर अवस्थित है। इसका भी लाभ शिक्षक लेते हैं। विद्यालय की प्रधान शिक्षिका माला कुमारी के पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के कारण छुट्टी में हैं। दूसरे शिक्षक राजेंद्र मांझी एकल शिक्षक के रूप में हैं जिन्होंने प्रभार में होने की शक्ति का प्रयोग करते हुए दिन के एक बजे ही बच्चों की छुट्टी कर खुद भी गायब हो गए। इस संबंध में बीईओ श्रवण कुमार ने बताया कि इसकी जांच कर कारवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…