✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के एक किशोर को कुछ युवकों ने शनिवार की रात घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया तथा सदर अस्पताल पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान भगवानपुर निवासी विक्रमा मांझी उर्फ डोमा मांझी के पुत्र लवकुश मांझी के रूप में हुई है। उसके पीठ पर धारदार हथियार से प्रहार का निशान है। समाचार प्रेषण तक स्वजन द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।
घटना के कारण का स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर स्वजन भी कुछ कहने से परहेज कर रहे हैं। वहीं पुलिस हिलसड़ के समीप एनएच 331 पर घायल किशोर की मोबाइल बरामद की है। कयास लगाया जा रहा है कि घायल युवक के साथ घटना हिलसड़ के आसपास हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…