परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रविवार को आपसी विवाद को ले हुई मारपीट में छह महिला समेत 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चार लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में मोरा खास निवासी अंजली कुमारी, गुड़िया कुमारी, अमीषा कुमारी, नितेश कुमार,चंद्रभूषण सिंह, शिवराज सिंह, रेखा देवी तथा रोहित कुमार शामिल हैं।
इसमें अंजली कुमारी , नितेश कुमार, चंद्रभूषण सिंह तथा रोहित कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं जुआफर गांव में हुई मारपीट में नवाब यादव की पत्नी शांति देवी तथा बिलासपुर गांव में हुई मारपीट में रवि साह की पत्नी ललिता देवी घायल हो गए। समाचार प्रेषण तक किसी पक्ष द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…