भगवानपुर हाट: मुखिया ने बुजुर्गों से फीता कटवा कराया सड़क का उद्घाटन

✍️परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट एक तरह जहां किसी योजना का उद्घाटन करने के लिए प्रतिनिधियों में होड़ मची है वहीं सोंधानी पंचायत की महिला मुखिया ने इस होड़ पर विराम लगाते हुए नौ लाख से अधिक रुपये की लागत से सोंधानी गांव में बनी पीसीसी सड़क का उद्घाटन गांव के ही बुजुर्ग महिला फुलपतो कुंवर तथा बुजुर्ग पुरुष कन्हैया प्रसाद से मंगलवार को संयुक्त रूप से कराया। इस दौरान दोनों बुजुर्गाें द्वारा फीता काटकर सड़क का उद्घाटन करने के बाद ग्रामीणों को सुपुर्द कर दिया गया। मुखिया ने बताया कि वार्ड संख्या 14 में निर्मित पीसीसी सड़क का निर्माण वित्तीय वर्ष 2022-23 में 15वीं वित्त से नौ लाख 42 हजार 344 रुपये की लागत से कराई गई है।

इस सड़क का निर्माण मुखिया चांदनी कुमारी की अनुशंसा पर विगन ठाकुर के घर से हरिकिशोर भगत के घर तक कराई गई है। मुखिया ने गांव के सबसे वृद्ध महिला और पुरुष से सड़क का उद्घाटन कराकर समाज में एक नया संदेश देने का प्रयास की है। उन्होंने कहा कि बड़े और बुजुर्गों को सम्मान देने से समाज में सद्भावना बनी रहेगी। समाज है तभी प्रतिनिधि हैं। एक अच्छे प्रतिनिधि की पहचान संस्कार से होती है। मैं पहले क्षेत्र की बहू हूं तब प्रतिनिधि। एक बहू का कर्तव्य होता है परिवार के बुजुर्गों का सम्मान करना। इस अवसर पर वार्ड सदस्य घनश्याम प्रसाद, रमेश सिंह, योगेंद्र प्रसाद, संजय तिवारी, गुड्डू कुमार, दशरथ प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026