भगवानपुर हाट: निर्माण पूरा भी नहीं हुआ एनएच किनारे का नाला टूटना शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड कार्यालय के समीप से नगवां गांव तक राष्ट्रीय राज मार्ग 331 के किनारे लाखों रुपये की लागत से बन रहे नाला का निर्माण कार्य एक वर्ष होने के बावजूद भी पूर्ण नहीं हो सका एवं निर्माण कार्य पूर्ण होने के पूर्व ही टूटने लगा है। इससे नाले से निकल रही बदबू के कारण राहगीरों को उस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। बताया जाता है कि इस नाला निर्माण का कार्य करा रहे ठेकेदार काम अधूरा छोड़ चला गया है। यह सारीपट्टी-भगवानपुर गांव के सीमा के समीप करीब दो मीटर में नाला निर्माण काल में ही टूटा है और इससे बदबू निकल रहा है।

गर्मी का मौसम होने के कारण नाला में गंदा पानी से निकल रहे बदबू के कारण संक्रमण बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। बताते हैं कि सरकार का उद्देश्य है कि एनएच के किनारे नाला निर्माण से गांवों में बरसात का पानी इसी नाला के माध्यम से निकल जाएगा। सड़क पर पानी जमा नहीं होगा तो सड़क टूटने से बचेगा, लेकिन सरकार के इस उद्देश्य पर एनएच के स्थानीय अधिकारियों एवं ठेकेदार ने पानी फेर दिया है। इस नाला निर्माण में व्यापक रूप से अनियमितता बरती गई है। करीब छह किलोमीटर में बनी नाला का मुंह जगह- जगह खुला छूट गया है। परिणाम स्वरूप नाला का पानी जिस जगह निकासी के लिए तय किया गया था वहां तक नहीं पहुंच पा रहा है। सारीपट्टी निवासी मनिंद्र सिंह, दयाशंकर उपाध्याय, लालबहादुर सिंह, रंजीत सिंह आदि ने बताया कि नाला निर्माण काल में ही निर्माण में गुणवत्ता की कमी देखने को मिल रही थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026