भगवानपुर हाट: दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के ब्रह्मस्थान खेल मैदान में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल एवं राजकीय मध्य विद्यालय की देखरेख में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। जानकारी के अनुसार कबड्डी का फाइनल प्रतियोगिता ब्रह्मस्थान बनाम हुलेसरा टीम के बीच खेला गया। इसमें बालक वर्ग में ब्रह्मस्थान के कप्तान राजा खान की टीम विजेता तथा हुलेसरा के कप्तान गौरव राज की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में ब्रह्मस्थान की टीम की विजेता तथा हुलेसरा की उपविजेता रही। 200 मीटर दौड़ में अक्षय कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

लंबी कूद में सरफराज खान ने प्रथम तथा धनंजय मांझी ने द्वितीय, ऊंची कूद में सरफराज खान ने प्रथम तथा अजीत कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. अनुराधा रंजन कुमारी, प्रधानाध्यापक विनोद शुक्ला, डा. हर्षा एवं विनय शंकर सिन्हा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। अतिथि अनुराधा रंजन कुमारी ने कहा कि खिलाड़ियों के जोश जज्बा जुनून आप सब को देखने को मिला। दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय इस खेल कार्यक्रम में प्रतिभागी टीमों व उनके खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने के लिए एक अच्छा मौका है। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026