भगवानपुर हाट: कचरे के ढेर से निकला धुआं कर रहा वायुमंडल को दूषित

विद्यालय के समीप कचरा फेंके जाने से लोग परेशान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित एनएच 331 एवं भगवानपुर-सोंधानी पथ पर कचरे के ढेर से आम लोग परेशान हैं। कचरे के ढेर से निकली बदबू से जहां लोग परेशान हैं, वहीं इससे निकलने वाला धुआं वायुमंडल को दूषित कर रहा है। जानकारी के अनुसार वर्षों से नया बाजार भगवानपुर के सभी दुकानदारों द्वारा दुकान के सभी वेस्टेज तथा सड़े गले सामान, कूड़ा-कचरा निस्तारण के लिए कोई जगह नहीं होने के कारण एसएस उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज के ठीक सामने फेंकते हैं। इस कूड़े के ढेर से बदबू आती रहती है। इससे विद्यालय आने वाले छात्र- छात्राओं व शिक्षकों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। वहीं कुछ लोगों द्वारा इन कचरे के ढेर में आग लगा दी जाती है। इससे कूड़े के साथ प्लास्टिक जलने से आसपास के लोगों का दम घूंटने लगता है तथा इससे निकलने वाला धुआं वायुमंडल को दूषित करता है।

कूड़ा-कचरा निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता। कचरा के अंबार से पटे दोनों स्थल सोंधानी पंचायत के अधीन आता है। इस पंचायत को अब तक सरकार के कचरा प्रबंधन योजना का लाभ नहीं मिल सका है। कचरा युक्त पंचायत होने में सबसे अधिक दोष स्थानीय प्रशासन को जाता है। प्रशासन की नजर कभी भी इस दिशा में नहीं उठी जबकि जब कभी भी प्रशासन द्वारा कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित की जाती है तो इसी विद्यालय में की जाती है। प्रतिदिन प्रशासन अधिकारी इसी मार्ग से गुजरते हैं। इस संबंध में मुखिया चांदनी कुमारी ने बताया कि कचरा प्रबंधन के लिए अंचलाधिकारी को भूमि के एनओसी के लिए लिखा गया है। आशा है कि बहुत जल्द भूमि का एनओसी मिल जाएगा। एनओसी मिलते ही कचरा प्रबंधन का काम शुरू हो जाएगा। बाजार को एक स्वच्छ बाजार के रूप में पहचान होने लगेगी।

कहते हैं पदाधिकारी :

पंचायत से अगर भूमि अधिग्रहित करने की मांग की गई है तो हल्का कर्मचारी से उक्त भूमि का जांच करा आवश्यक करवाई की जाएगी।

रणधीर कुमार, अंचलाधिकारी, भगवानपुर हाट

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026