भगवानपुर हाट: जीविका कर्मी का जीविका कार्यालय से बाइक की चोरी, बाइक चोरी करता चोर सीसीटीवी कैमरा में कैद

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट मलमलिया स्थित जीविका कार्यालय के सामने लगी जीविका कर्मी शत्रुध्न कुमार गोंड की बाइक को चोरों ने शुक्रवार को चोरी कर लिया है. बाइक चोरी करते चोरों का जीविका कार्यालय के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है. जिसमें एक चोर अपने बाइक से रेकी करता दिखाई दे रहा जबकि दूसरा चोर बाइक को ले जाते हुए कैमरे दिखाई दे रहा है. बाइक मालिक शत्रुध्न कुमार गौंड ने बताया की प्रति दिन की तरह अपना बाइक कार्यालय के बाहर लगाकर काम के लिए कार्यालय के अंदर गया था.

जब कुछ देर बाद बाहर निकला तो बाइक नहीं दिखाई दिया. इसके बाद बाइक की खोजबीन करने लगा तब बगल में लगे कैमरे में बाइक की चोरी करते चोर का कैमरा में दिखाई दिया.ज्ञात हो को एक सप्ताह पूर्व ही मलमलिया से चापल जुटा के दुकान के समाने से बाइक चोरों ने एक बाइक की चोरी करने की घटना को अंजाम दिए थे. जिसका भी वीडियो सीसीटीवी कैमरा में कैद हुआ था.इसके बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर पाई. खबर प्रेषित होने तक पुलिस को आवेदन नहीं दिया गया था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026