परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने तैंतीस बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस की छापेमारी के दौरान एक धंधेबाज भागने में सफल रहा जबकि दूसरे धंधेबाज को पुलिस ने पकड़ जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार के निर्देश पर पीएसआई रजनी कुमारी ने गुप्त सूचना के आधार पर महम्मदा गांव में छापेमारी कर सोनू सिंह के मुर्गी फार्म(पॉल्ट्री फार्म) से 375 एमएल का 26 बोतल रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब बरामद किया।
छापेमारी की भनक लगते हीं धंधेबाज सोनू सिंह फरार हो गया। वहीं मोरा में की गई छापेमारी में रोहित कुमार के अंडा दुकान के पीछे रखा हुआ 200 एमएल का सात पीस अरुणाचल प्रदेश का बना ऑरेंज फ्लोर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। छापेमारी के दौरान धंधेबाज दुकानदार रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। इन मामलों में दोनों धंधेबाजों के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार धंधेबाज रोहित कुमार को पूछताछ के बाद शनिवार को जेल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…