परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाने की टीम ने शुक्रवार की देर शाम तीन गांव में छापेमारी कर 22 लीटर देसी शराब व दो बाइक बरामद की। साथ ही तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी के बाद शनिवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि एएसआइ सुजीत पासवान द्वारा सराय पड़ौली गांव में संतोष मुसहर तथा उमेश मुसहर के यहां छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब बरामद किया।
पुलिस की सूचना मिलते ही शराब तस्कर फरार हो गए। वहीं जगदीशपुर गांव से दो लीटर शराब व बाइक के साथ शत्रुघ्न राय गिरफ्तार किया गया। वहीं एनएच 331 पर हिलसड़ पोल फैक्ट्री के पास पीएसआइ चांदनी कुमारी ने चोरौली निवासी टुनटुन राम एवं मिथलेश राम को 10 लीटर शराब व एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…