भगवानपुर हाट: मुखिया व उपमुखिया का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में प्रखंड क्षेत्र के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का गुरुवार को शुभारंभ हुआ. पंचायती राज विभाग विभाग के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ बीडीओ डॉ कुंदन, बीपीआरओ प्रवीण भास्कर व अन्य मुखिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि पंचायती राज विभाग के द्वारा प्रखंड के सभी नव ”निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसका शुभारंभ हुआ.

उन्होंने कहा कि पहले चरण में सभी नवनिर्वाचित मुखिया व उप मुखिया को 11, 12 व 13 अगस्त को तीन दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से पंचायती राज संस्थान की जानकारी के साथ-साथ मुखिया और उपमुखिया को उनके अधिकार, कर्तव्य और विकास के अन्य योजनाओं की बिन्दुवार जानकारी दिया जाएगा. प्रशिक्षण के नोडल पदाधिकारी पंचायती राज से निशिकांत नीरज, प्रशिक्षक शैलेंद्र प्रसाद के द्वारा मुखिया/उप मुखिया को प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण में मुखिया प्रीति कुमारी, मनमोहन मिश्र, प्रिया सिंह, ब्रह्मा साह, नीपू देवी, बिंदु देवी, रहमत राय सहित अन्य मुखिया/उप मुखिया शामिल थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026