भगवानपुर हाट: बाइक की आमने सामने टक्कर में तीन घायल

परवेज अख्तर/सिवान: सारण जिला के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिपरा पंचसाला के पास एनएच 331 पर सोमवार को दिन में करीब दो बाईक के आमने सामने टक्कर होने से तीन लोग घायल हो गए. तीनों घायलों को स्थानीय लोगों ने सीएचसी भगवानपुर हाट में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर तीनों घायल का बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर कर दिया.

घायलों में परवेज आलम, रुकसना खातून ब्रह्मस्थान व सारण जिला के सहाजितपुर थाना के कल्याणपुर गांव के पुण्यदेव सिंह का पुत्र परवीन कुमार बताया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि परवीन कुमार अपनी बाइक से घर आ रहा था तथा परवेज अपने बाइक से छपरा की तरफ जा रहा था. तभी दोनों की बाइक आमने सामने टकरा गई. जिसमें तीनों लोग सड़क पर गिर गए. घटना की सूचना मिलने पर सहाजितपुर थाना की पुलिस पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट गई.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026