परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट एनएच-331 पर शनिवार की रात्रि बलेरो और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से बसंतपुर सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सभी को सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना नगवा पुल के पास की बताई जाती है.
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बसंतपुर थाना क्षेत्र के बलथरा गांव से चोरौली तिलक समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे, तभी रास्ते में घटना घट गई. जिसमें लकड़ी नबीगंज ओपी में तैनात चौकीदार चंद्रजीत मांझी 40 वर्ष, प्रेम कुमार 22 व कृति कुमारी 04 वर्ष घायल हो गई.
इस घटना के बाद बोलेरो के चालक के साथ घायलों का तू-तू मैं मैं होने लगा. इसी बीच किसी व्यक्ति ने रड से एक युवक पर हमला कर दिया. जिसमे बलथरा गांव के ही शकर मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर थाने लाई है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घायलों की तरफ से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…