भगवानपुर हाट: जनता दरबार में भूमि संबंधित तीन वाद का हुआ निपटारा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना परिसर में शनिवार को सीओ के अध्यक्षता में भूमि संबंधित विवाद के निपटारे के लिए आयोजित जनता दरबार में तीन मामले का निपटारा किया गया ।जिसमे प्रखंड क्षेत्र के कई गांव से भूमि विवाद से संबंधित फरियादी आवेदन लेकर पहुंचे थे । मामले की सुनवाई सीओ रणधीर कुमार और एसआई अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से की।सुनवाई के दौरान गणेश ठाकुर बनाम रामसूरत सिंह कौड़ियां,वकील राय बनाम रामावती देवी बलहा एराजी,सुशीला देवी बनाम रामआश्रय महतो सुहपुर के मामले का निपटारा किया गया।

जबकि कलावती देवी चोरामा टोला,कुमारी निधि कुमारी सेनुरखा,गामा राय सोंधानी,नूरजहा खातून बड़कागांव,मुकेश सिंह चोरौली,नसरुद्दीन अंसारी रामपुर पांडेय टोला,सुंदर प्रसाद कौड़ियां टोले खैरवा के द्वारा दिए गए आवेदन पर प्रतिवादी पर नोटिस जारी कर अगले सुनवाई में उपस्थित होने को कहा गया।इस मौके पर अंचल के प्रधान सहायक परमानंद राम सहित फरियादी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026