परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना से एक किलोमीटर की दूरी पर रामपुर बहियारा चंवर स्थित चिमनी परिसर से सोमवार को रात्रि अज्ञात चोरों ने ट्राली सहित ट्रैक्टर की चोरी कर ली है. चिमनी मालिक हनीफ अंसारी ने सोमवार को थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. थाने में दिए आवेदन में कहा है कि उनका ट्रैक्टर हर रोज की भांति चिमनी पर ही रहता था.
सोमवार को काम समाप्ति के बाद चालक ट्रैक्टर खड़ा कर अपने घर चला गया. चिमनी पर एक व्यक्ति नगवां निवासी इशू मियां रात में चौकीदार के रूप में रहता है. उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह जब ट्रैक्टर उसने नहीं देखा तो इसकी सूचना मालिक को दी. उसके सूचना के आधार पर गाड़ी की काफी खोज बीन की. उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…