परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के दो गांवों में छापेमारी कर पुलिस ने अलग-अलग मामलों के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। पुलिस टीम ने सुघरी कली टोला में छापेमारी कर शराब बरामदगी के मामले में आरोपित अरविन्द मुसहर को गिरफ्तार कर लिया। विशेष अभियान के तहत पिछले नवम्बर महीने में हुई छापेमारी में उसके यहां से पांच लीटर देसी शराब बरामद हुआ था। छापेमारी के दौरान वह भागने में सफल रहा था। इस मामले में उसके खिलाफ पिछले साल सात नवम्बर को एफआईआर दर्ज की गई थी। उसी समय से पुलिस उसकी तलाश में थी। वहीं थाना मुख्यालय के रामपुर दर्जी टोला में छापेमारी कर पुलिस ने एससी-एसटी मामले के एक आरोपित बाबू अली को गिरफ्तार कर लिया।
उसके खिलाफ पिछले ग्यारह नवम्बर को चक्रवृद्धि गांव के श्रीकांत शर्मा के आवेदन पर एफआईआर दर्ज हुई थी। इस मामले में पांच लोगों रामपुर दर्जी टोला के मुबारक अली, साजिद हुसैन, बाबू अली, इम्तियाज अली व ब्रह्मस्थान के सद्दाम हुसैन को आरोपित किया गया था। पुलिस ने इस मामले के एक आरोपित बाबू अली को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें सभी पर जमीन बेचने के लिए अग्रिम रुपये लेकर दूसरे के हाथों जमीन बेच देने के मामले में पूछताछ करने पर जाति-सूचक शब्द कहकर गाली-गलौज करने व मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…