भगवानपुर हाट: अनियंत्रित ट्रक मकान में घुसा, कोई हताहत नहीं

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सारीपट्टी गांव में एनएच 331 किनारे साेमवार की सुबह एक ट्रक मकान में घुस गया। इस कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी ली। यह मकान गांव के ही कमलदेव सिंह का बताया जाता है। बताया जाता है कि ट्रक सोमवार की अल सुबह मलमलिया से भगवानपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान चालक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल को तोड़ते हुए बंद पड़े कर्कटनुमा मकान में घुस गया जिससे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे करीब एक लाख की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

इस घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मकान से ट्रक के टकराने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की नींद खुली। ग्रामीण बड़े हादसे की आशंका से इधर-उधर देखने लगे। इस दौरान ग्रामीणों की नजर मुख्य पथ से पूरब करीब 15-20 मीटर अंदर बंद पड़े एक मकान में घुसे ट्रक पर पड़ी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। वैसे इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रक को के्रन के सहारे बाहर निकाला गया। वहीं घटना के बाद से विद्युत पोल व तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। दोपहर बाद विद्युत कर्मियों के सहयोग से विद्युत आपूर्ति बहाल किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026