भगवानपुर हाट: शुद्ध पानी के लिए ग्रामीणों का जल मीनार के पास प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के कौड़िया पंचायत के वार्ड संख्या 12 में जल मीनार पर लगी पानी टंकी के फटने से बीते एक माह से लोगों को शुद्ध पे जल नसीब नही हो रहा है.एक माह पूर्व जल मीनार पर लगी टँकी एकाएक फट गई जिससे पानी  की सप्लाई ठप हो गई है.इस वार्ड के 155 घरों में पानी की सप्लाई बाधित है. ग्रामीणों की शिकायत पर  जिम्मेदार लोग पानी टंकी को बदलने की आवश्यकता नहीं समझ रहे है.  इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को जल मीनार के पास प्रदर्शन किया. प्रदर्शन करते ग्रामीणों ने बताया कि पानी टंकी को बदलने के लिए डीएम व राज्य के मुख्यमंत्री तक को पत्र भेजा गया है परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. लगातार बारिश होने से ग्रामीण दूषित जल पीने को मजबूर है. इन दूषित जल के पीने से डायरिया जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती है.

लेकिन इससे न तो स्थानीय जन प्रतिनिधि को मतलब और न ही स्थानीय अधिकारियों को. जबकि सरकार ने शुद्ध पे जल सभी को उपलब्ध कराने के लिए गांव में लाखों रुपया खर्च कर हर घर नल का  शुद्ध जल मुहैया कराने के लिए कृत संकल्पित है. जिस ठीकेदार ने यह टँकी लगाया है उसे हीं इसे बदलना है ऐसा कहना है स्थानीय मुखिया का. क्योंकि अभी ग्रांटी पीरियड के अंतर्गत है. प्रदर्शन करने वालो में रामानन्द महतो, सत्येंद्र कुमार महतो, विकास साह, दिलीप कुमार चौहान , प्रमोद कुमार साह, रामप्रवेश साह गोंड, मनीष चौहान, शैलेश महतो, टुनटुन महतो, रामकिशोर महतो उर्फ सरल महतो, धोनी कुमार, सीताराम महतो, जितेंद्र महतो, मुन्ना महतो, अरविंद महतो, सचिन सिंह आदि शामिल रहे. इस संबंध में डीपीआरओ राज कुमार गुप्ता ने बताया की संबंधित अधिकारी से बात कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026