भगवानपुर हाट: महिला को भेजा गया न्यायालय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के रामपुर कोठी निवासी राजू मिश्रा की पत्नी नीपू मिश्रा की बरामदगी के दूसरे दिन गुरुवार को एसआइ शैलेश कुमार सिंह ने धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए महिला पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय ले गए। ज्ञात हो कि राजू मिश्रा ने 26 सितंबर को थाना में आवेदन देकर अपनी पत्नी को भगा ले जाने की प्राथमिकी कराई थी इसमें पूर्वी चंपारण के रघुनाथपुर निवासी रौशन शुक्ला को आरोपित किया था। उसी दिन नीपू देवी अपने पति के घर वापस आई।

दूसरे दिन बुधवार को राजू मिश्रा का अपनी पत्नी से विवाद हो गया और उसने ब्लेड से अपने गर्दन एवं हाथ पर कई प्रहार कर दिया। स्वजन उसे घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं सूचना के आधार पर पुलिस नीपू देवी को बरामद कर लिया और उसे गुरुवार को 164 के बयान के लिए न्यायालय में ले गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026