भगवानपुर: शिक्षिका की निधन से शिक्षकों में शोक की लहर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय के राजकीय मध्यविद्यालय रामपुर दिघरी में कार्यरत शिक्षिका नीलम कुरील का लिवर कैंसर से गुरुवार की रात्रि में घर पर निधन हो गया. शिक्षिका की निधन की खबर लगते ही शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली एम्स में इलाज कराने के लिए गई थी. जहां पर जांच के दौरान लिवर कैंसर की डॉक्टरों ने पुष्टि कि थी.

जिसका एम्स के डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा था. शिक्षिका अपने पीछे पति विनोद राम व तीन पुत्री को छोड़ गई है. मृत शिक्षिका के छोटे देवर डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु ने भाभी की मौत होने पर परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया. सूचना मिलने पर प्रधानाध्यपक अवधेश कुमार, राजेश कुमार, चंद्रभूषण कुमार, मनिंदर कुमार, निकहत परवीन, सुधा कुमारी, देवन्त कुमार,विनायक कुमार प्रसाद, आदि शिक्षक ने घर पहुच शोक जताया व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026