Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

भारी बारिश की संभावना के बीच हाई अलर्ट मोड में जिला प्रशासन

परवेज अख्तर/सिवान:- मौसम विभाग ने जिला के विभिन्न क्षेत्रों में 27 से 29 जून के बीच भारी वर्षापात होने की संभावना व्यक्त की है. वर्षापात की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ में आ गया है. बुधवार को जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला के वरीय पदाधिकारियों सहित सभी प्रखंड के बीडीओ व सीओ को जानकारी दी.

डीएम ने मौसम विभाग की भारी वर्षापात की चेतावनी को देखते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने सभी प्रखंड के बीडीओ व सीओ से अलर्ट रहने की बात कही. उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस में शामिल बीडीओ से कहा कि आगामी 25 जून को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर भारी वर्षापात की जानकारी से लोगों को अवगत कराएंगे. वही बज्रपात व बाढ़ जैसी आपदा से बचने के लिए आवश्यक निर्देश देंगें. डीएम ने प्रत्येक प्रखंड में आपदा राहत शिविर स्थापित करने का निर्देश बीडीओ को दिया. साथ ही सीवान, मैरवा व महाराजगंज के कार्यपालक पदाधिकारी को भी आपदा से निबटने के लिए अपने क्षेत्रों के बांध तटबंध के साथ-साथ जल जमाव से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को जागरूक करने और इससे निपटने के लिए पंप और जरूरी याद सामानों के साथ तैयार रहने का निर्देश दिया गया.

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को अलर्ट किया जाय. किसी भी आपदा से निपटने के लिये आपदा प्रबंधन विभाग ने आपातकालीन संचालन केंद्र का दूरभाष नंबर 06154-242000 जारी किया है. मौके पर एडीएम रमण कुमार सिन्हा, डीडीसी सुनील कुमार, एसडीओ रामबाबू बैठा, डीपीआरओ रवि राकेश, सीएस यदुवंश कुमार शर्मा, डीएओ अशोक कुमार राव, आपदा प्रबंधन पदाधकारी संजय कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी बसंत कुमार व विद्युत कार्यपालक अभियंता विक्की कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026