Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

भीम आर्मी ने निकाला जन आक्रोश मार्च

परवेज अख्तर/सिवान : भारत एकता मिशन के तत्वावधान में भीम आर्मी के सदस्यों ने बुधवार को जन आक्रोश मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष दीपक सम्राट ने किया। उन्होंने बताया कि 13 प्वाइंट रोस्टर एवं देश समाज मे हो रहे छात्रों, शिक्षकों , किसानों व महिलाओं के साथ ही साथ एससी/एसटी/ओबीसी/एमटी के ऊपर अन्याय, हत्या, बलात्कार तथा इनके संवैधानिक हकों को इनसे निजात करने की साजिश की जा रही है। उनकी मांगों में 13 प्वाइंट रोस्टर वापस लेने और पुनः 200 प्वाइंट रोस्टर लागू करने, कॉलेजियम सिस्टम बंद करने और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली लागू करने तथा समाज एवं देश में हो रहे हत्या, बलात्कार पर शिकंजा कसने आदि शामिल है। भीम आर्मी का विरोध मार्च शहर के गांधी मैदान से निकला। जो अनुमंडल कार्यालय, महादेवा रोड, जेपी चौक, पटेल चौक, समाहरणालय गेट होते हुए अंबेडकर भवन में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग की। मौके पर कोषाध्यक्ष रवि कुमार रतन, उपाध्यक्ष मोहम्मद फरहान, गजेंद्र बौद्ध, प्रखंड प्रमुख भूपेंद्र प्रसाद, संयोग बौद्ध, नारायण बौद्ध, गणेश राम, अजीत कुमार प्रसाद, राम लाल मांझी, अरविंद कुमार, गोविंद कुमार, संतोष राम, सुजीत कुमार, कृष्ण कुमार, दिलीप दिनकर, आनंद कुमार सुमन, बाल्मीकि गुप्ता, अजीत पासवान समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026