छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में गायक से शुक्रवार को पड़ोसी गांव के आधे दर्जन लोगो ने गाली गलौज कर मारपीट की । गायक के पक्ष में आए स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि दिलीप सिंह एवम ग्रामीणों से भयभीत हमलावर बाइक छोड़ भाग खड़े हुए । भागने के दौरान दो जिंदा कारतूस गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मशरक गशती पुलिस ने बाइक एवम कारतूस जब्त कर लिया।
इधर जख्मी गायक शैलेश राय उर्फ शैलेश सावरिया ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर पड़ोसी मरीचा गांव के आधा दर्जन लोगो को आरोपित किया है । प्राथमिकी में कहा गया है कि सभी हथियार से लैस बाइक से अचानक घर पर पहुंच गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे । जानलेवा हमला से बचाव के दौरान शोर होने पर गांव के लोग इकट्ठा हुए फिर सभी भाग खड़े हुए । प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…