Siwan News

​बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत​

​परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के गांव बलथरा निवासी साइकिल सवार (65) मो. कलामुद्दीन अंसारी की मौत शनिवार को सड़क दुर्घटना में हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मामले में बताया जाता है कि मो. कलामुद्दीन अपने घर से बसंतपुर बाजार करने के लिए जा रहे थे तभी तक मदारपुर-मलमालिया एनएच 101 पर मलमलिया पेट्रोल पंप के पास तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दिया, जिससे वह जमीन पर गिर कर बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें उठाकर बसंतपुर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भी स्थिति चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया। पटना जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ बाइक से टक्कर मारने वाले बाइक चालक एवं बाइक को लोगों ने पकड़ कर भगवानपुर पुलिस के हवाले कर दिया।। मृतका की पत्नी खैरुल नेशा, पुत्र सर्फुद्दीन अंसारी, साबिर, खुर्शीद और पुत्री रेहाना खातून का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बेहोश हो जा रही थी। आसपास की महिलाएं उसे संभाल रही थीं। मृतक परिवार का मुख्य जीवकोपार्जक था। उनके मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वह काफी मिलनसार और मृदुभाषी स्वभाव के थे। संवाद प्रेषण तक शव मृतक के घर नहीं पहुंचा था।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024