परवेज अख्तर/सिवान: सिवान- सिसवन मुख्य मार्ग पर छपिया के पास रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे साइकिल सवार को रौंद दिया जिससे साइकिल सवार की मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाना प्रभारी मौके पर पहुंच और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया जबकि ट्रक को पुलिस ने मौके से जब्त कर लिया गया। मृतक हुसैनगंज थाना क्षेत्र छाता टोला सिगोती निवासी बालेश्वर यादव बताया जाता है। बालेश्वर साइकिल पर सवार होकर छपिया से बाजार कर के घर लौट रहे थे तभी ट्रक की चपेट में आ गए। वहीं मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…