पटना

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, 4 जनवरी से खुलेंगे सीनियर सेक्शन के सभी स्कूल और कोचिंग संस्थान

पटना: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. बिहार सरकार ने 4 जनवरी 2021 से सभी स्कूल और कोचिंग संस्थान खोलने का आदेश दे दिया है. आदेश के अनुसार सभी सीनियर सेक्शन खुलेंगे. इसके अलावे होस्टल को भी खोल दिया जाएगा. बिहार सरकार फ्री में छात्रों को मास्क देगी.

15 दिनों के बाद होगी समीक्षा

सीनियर सेक्शन खोलने के 15 दिनों के बाद समीक्षा होगी. इसके बाद सभी जूनियर क्लास को खोला जाएगा. आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में इसका फैसला लिया गया है. इसकी जानकारी मुख्य सचिव दीपक कुमार ने दी. कोरोना संकट के बाद बिहार के सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों को बंद कर दिया गया था. इसके अलावे होस्टल को भी बंद कर दिया गया था. जिसके बाद आज खोलने को लेकर सरकार का नया आदेश आया है.

शिक्षा मंत्री ने कल किया था इनकार

गुरुवार को शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा था कि कोरोना का नेचर बदल रहा है. अभी दिल्ली में पहले कोरोना संक्रमण कुछ कम हुआ और फिर उसके मामले तेजी से बढ गये. अगर ऐसे में सरकार स्कूलों में बच्चों को आने की इजाजत दे दे और कुछ हुआ तो सरकार ही जिम्मेवार मानी जायेगी. सरकार बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकती. लिहाजा अभी स्कूलों को खोलने की इजाजत नहीं दी जा सकती. बिहार के शिक्षा मंत्री प्राइवेट स्कूल संचालकों पर भी बरसे हैं. दरअसल प्राइवेट स्कूलों के संचालकों ने सरकार से आर्थिक मदद की मांग की थी. उनका कहना था कि कोरोना के कारण स्कूलों को काफी क्षति हुई है इसलिए सरकार को प्राइवेट स्कूलों को पैसा देना चाहिये.

इस मांग से नाराज शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा था कि स्कूल संचालक सरकार से मांग कैसे कर सकते हैं. वे जब कमाई कर रहे थे, तब तो सरकार को एक्सट्रा टैक्स नहीं दे रहे थे. कोरोना के कारण दिक्कत सबको हुई है. मंत्री ने कहा था कि सरकार एक क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक करेगी, उसमें ये देखा जायेगा कि समस्याओं को कैसे शॉर्टआउट किया जा सकता है. बिहार में शिक्षा व्यवस्था कैसे पटरी पर आये सरकार इस पर काम करेगी. उन्होंने कहा कि सरकार ने प्राइवेट स्कूल का एक एक्ट बनाया है. इसका मकसद ये है कि निजी स्कूलों में एक पारदर्शी व्यवस्था हो सके.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026