बड़ी खबर : बिहार में 18 तक स्कूल-कॉलेज बंद, शाम सात बजे तक ही खुलेंगी दुकानें

पटना : बिहार में कोरोना की लहर तेजी से बढ़ती जा रही है। कोरोना की चेन तोड़ने को नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। उच्चस्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया है कि राज्य में फिलहाल स्कूल और कोचिंग संस्थान 18 अप्रैल तक बंद ही रहेंगे। साथ ही शाम सात बजे तक ही दुकानें खोली जाएंगी। साथ ही सरकारी दफ्तरों में 35 प्रतिशत लोग ही आएंगे। इस दौरान कोविड नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। मीडिया को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि 11 से 14 अप्रैल तक कोरोना टीकाकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

पटना में 215 दिन बाद फिर मिले 1911 संक्रमित

पटना में गुरुवार को तकरीबन 215 दिन बाद 1911 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके पहले पांच सितंबर 2020 को बिहार में एक दिन में 1975 पॉजिटिव मामले सामने आए थे। राज्य में एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या 7504 हो गई है। इस महीने के प्रारंभ में रोज दो सौ से ढ़ाई सौ कोरोना संक्रमित मिल रहे थे। लेकिन छह अप्रैल से प्रति दिन पांच सौ की रफ्तार से मामले बढऩे लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पांच अप्रैल को राज्य में 935 केस मिले। छह अप्रैल को 1080, सात अप्रैल को 1527 और आज 1911 केस इस बात की पुष्टि करते हैं।

बिहार में 1.07 लाख लोगों ने ली वैक्सीन की डोज

गुरुवार को राज्य में 1.07 लाख से अधिक का टीकाकरण किया गया है। इसके साथ ही राज्य में टीकाकरण कराने वालों की संख्या बढ़कर 43.63 लाख हो गई है। वहीं शुक्रवार को 92722 लोगों को वैक्सीन की पहली और 14349 लोगों को दूसरी डोज दी गई। राज्य स्वास्थ्य समिति ने बताया कि गुरुवार को 45-59 उम्र के 52151 और 60 से अधिक उम्र के 40285 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। दूसरी ओर 45-59 उम्र के 2834 और 60 से अधिक उम्र के 9055 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। प्रदेश में 16 जनवरी से आज तक कुल 43,69,348 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया है। इसमें वैक्सीन की पहली डोज लेने वालों की संख्या 38,30,735 और दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 5,38,613 है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026