पटना

दुल्हन के साथ बड़ा स्कैम: छोटे भाई की तस्वीर दिखा बड़े भाई से करा दी गई शादी, अब महिला….

पटना: बिहार की राजधानी पटना के महिला थाने में मंगलवार को अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, शादी तय होते समय छोटे भाई की तस्वीर दिखाकर बड़े भाई से विवाह करा दिया गया। शादी में विदाई के बाद उसे जब पता चला तो उसने महिला थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है और नवविवाहित पति के साथ रहने से इन्कार किया है।

दानापुर की रहने वाली है शिकायत करने वाली महिला

महिला थाने में दिए आवेदन के अनुसार दानापुर की रहने वाली एक महिला ने कहा है कि शादी से पहले उसे किसी अन्य लड़के की तस्वीर दिखाई गई और जब शादी हुई तो दूसरे लड़के से। उसका कहना है कि शादी उसके माता-पिता ने तय की थी। बताया जा रहा कि लड़के का छोटा भाई देखने में ज्यादा खूबसूरत था, इसलिए उसकी तस्वीर दिखा दी गई। महिला थाना प्रभारी आरती जायसवाल ने कहा, आवेदन का संज्ञान लेकर जांच की जा रही है। अगर कुछ गलत हुआ होगा तो दोषियों को सजा जरूर दिलाई जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024