Categories: पटना

बिहार: मस्जिद-ईदगाह पर भगवा झंडा लगाने पर 5 गिरफ्तार, इलाके में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर में रामनवमी जुलूस के दौरान ईदगाह और मस्जिद पर भगवा झंडा लगाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तारी शुरू कर दी है. मुजफ्फरपुर पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अन्य कई लोगों को हिरासत के लेकर छानबीन की जा रही है. क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस टीम कैंप कर रही है.

दरअसल, पारू के मोहजम्मा में एक समुदाय के कुछ युवक ने दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल पर एक जुलूस के दौरान झंडा लगा दिया. इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया था. वहीं कथैया के बंजरिया में देर रात असमाजिक तत्वों ने भी एक धार्मिक स्थल पर झंडा लगा दिया.

इसकी जानकारी होने पर काफी संख्या में एक समुदाय के लोग जुट गए. स्थिति तनावपूर्ण होने की सूचना पर बंजरिया में पांच थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंची. SSP जयंतकांत और DSP पूर्वी भी पहुंचे थे. स्थानीय लोगों से बातचीत की गई थी. इसके बाद झंडा को उतारकर जब्त कर लिया गया था.

SSP समेत पुलिस के वरीय अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की. शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की. SSP ने कहा था कि जिसने भी ये करतूत की है, उसकी पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर लोग शांत हुए. फिलहाल एहतियातन पुलिस क्षेत्र में निगरानी कर रही है.

इस बीच वीडियो और तस्वीर से झंडा लगाने वाले युवक की पहचान कर ली गई है. उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. इसके अलावा जुलूस का भी लाइसेंस रद्द कर मौजूद लोगों पर भी कार्रवाई की जा रही है. एसडीपीओ सरैया राजेश शर्मा ने बताया कि 5 लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है, अन्य कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है.

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026