Categories: पटना

बिहार: बच्चों के खाते में 900 करोड़ तो अब इस बुजुर्ग के अकाउंट में आए 52 करोड़

मुजफ्फरपुर: छठी क्लास के दो बच्चों के खाते में 900 करोड़ से अधिक की रकम आने के मामले की कटिहार डीएम अभी जांच करवा ही रहे हैं कि, मुजफ्फरपुर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां बच्चों के खाते में नहीं बल्कि एक बुजुर्ग के खाते में 52 करोड़ रुपये की रकम आ गई. बताया जा रहा है कि जब सीएसपी संचालक को यह बात पता लगी तो इतनी बड़ी रकम की बात जानकर वह एक पल को कुछ बोल पाने की स्थिति में ही नहीं रहा. कुछ देर बाद जब उसने बुजुर्ग शख्स को यह बात बताई तो वह भी हैरान रह गए. गांववालों को भी जब यह बात पता चली तो एकाएक सीएसपी संचालक के यहां भारी भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी की स्थिति हो गई. जिस शख्स के खाते में रुपये आए थे लोग उसे एक नजर देखना चाहते थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला मुजफ्फरपुर जिले कटरा थाना क्षेत्र का है. राम बहादुर शाह अपना वृद्धा पेंशन की राशि चेक करवाने के लिए एक निजी सीएसपी संचालक के पास गए थे. सीएसपी संचालक ने जब यह बताया कि उसके बचत खाते में 52 करोड़ रुपए आए हैं. इसको सुनकर वे हैरान हो गए. गुरुवार की रात बुजुर्ग राम बहादुर शाह के खाते में 52 करोड़ रुपये आने के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरा की स्थिति उत्पन्न हो गई.

मिली जानकारी के मुताबिक बहादुर शाह ने अपना वृद्धा पेंशन के लिए अकाउंट खुलवाया था. राम बहादुर शाह ने बताया हम वृद्धा पेंशन को लेकर एक नजदीकी सीएसपी संचालक के पास गए थे. जहां सीएसपी संचालक ने बताया कि आप के खाते में 52 करोड़ से अधिक राशि खाता में आ चुका है. इसको सुनकर हम हैरान हो गए कि आखिर इतनी बड़ी राशि कहां से आई.

बता दें कि बिहार के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बैंक खाते में पैसा आने का सिलसिला जारी है. इस मामले में कटरा थाने के सब इंस्पेक्टर मनोज पांडे का कहना है स्थानीय लोग और मीडिया के माध्यम से हमें जानकारी मिली है. सिंगारी में एक बुजुर्ग के खाते में 52 करोड़ से अधिक राशि आयी है. हम लोगों को जो सीनियर ऑफिसर आदेश देंगे हम वहीं करेंगे. पुलिस पदाधिकारी पूरे मामले की छानबीन करेगें और संबंधित जिस बैंक में उनका खाता है वहां के पदाधिकारी से भी पूछताछ करेंगे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026