Categories: पटना

बिहार: बाढ़ प्रभावित इस इलाके में हुई सेब की बारिश ! बोरियों में भऱ-भरकर ले गए गांव के लोग

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में सेब की पैदावार बेशक नहीं होती है लेकिन सेब इतने ज्यादा हैं कि सड़कों पर वह पड़े होते हैं और लोग उन्हें लाख कोशिश के बाद भी उठाकर नहीं ले जा पाते. जी हां यकीन नही हो रहा है न लेकिन बात सोलह आना सच है. आप भी हैरान हो जाएंगे कि क्या बाढ़ प्रभावित इलाकों में भी सेब की उपज होने लगी या फिर सेब की बारिश हो गई. आपको भले यकीन नहीं आ रहा हो लेकिन कुछ ऐसी ही तस्वीर दिखी बिहार के सीतामढ़ी में, जहां सड़क पर पड़े कई क्विटंल सेब को छोटे बच्चे से लेकर महिलाएं और पुरुष सभी लूटते और उठाते दिखे लेकिन सेब का स्टॉक खत्म नहीं हुआ.

गांव के लोग जब सुबह नींद से जागे और सड़कों पर जहां-तहां सेब देखा तो हैरान हो गए कि आखिरकार रातों-रात ऐसा क्या चमत्कार हुआ कि हमेशा बाढ़ और सूखा का सामना करने वाली उनके गांव के सड़क और खेतों में चारों तरफ से भी सेब ही दिखाई दे रहे हैं. तो संस्पेन्स खत्म करते हैं. दरअसल पूरा मामला बिहार में शराब की तस्करी से जुड़ा है. शराब माफिया शराब की तस्करी को लेकर नये-नये प्रयोग करते हैं.

सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर प्रखंड के तिलकताजपुर की यह तस्वीर शराब तस्करों की बदौलत दिखी. देर रात शराब से भरी ट्रक आयी थी. ग्रामीणों के अनुसार सेब में शराब को छिपाकर लाया गया था. शराब को ठिकाने लगाने के बाद सेब को सड़क पर ही फेंककर शराब माफिया वहां से चल दिये लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी.

दरअसल इस इलाके में शराब माफियाओं का नेटवर्क काफी तगड़ा है. गाहे बगाहे पुलिस भी इलाके में कार्रवाई करती है और शराब के खेप भी बरामद किए जाते हैं लेकिन इस बार शराब की आड़ में सेब की मुफ्त में खेप छोड़ने की बात गांव के लोगों के गले भी नहीं उतर रही.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026